May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*हरपुर बेलवा में जानलेवा बना राजधानी रोड पर गड्ढा, प्रशासन मौन*

*हरपुर बेलवा में जानलेवा बना राजधानी रोड पर गड्ढा, प्रशासन मौन*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_
महुआ (वैशाली)

महुआ से ताजपुर जाने वाली स्टेट हाईवे रोड, जिसे राजधानी रोड के नाम से जाना जाता है, इन दिनों कई जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं।

*पेट्रोल पंप के पास बना मौत का गड्ढा*
राजधानी रोड पर हरपुर बेलवा एवं टारा चौक के बीच पेट्रोल पंप के पास इतना बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जिसमें आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होकर हाथ-पैर गवां चुके हैं। कई लोग बुरी तरह से जख्मी हो चुके हैं।

*मंत्रियों की गाड़ियां भी गुजरती हैं, फिर भी अनदेखी*
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रास्ते से मंत्रियों, विधायकों एवं पदाधिकारियों की गाड़ियां प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में आती-जाती हैं, फिर भी किसी की नजर इस तरफ नहीं पड़ती। सड़क निर्माण कंपनी को अविलंब इसकी मरम्मत करनी चाहिए थी, लेकिन उसके द्वारा भी अनदेखी की जा रही है।

*ग्रामीणों ने लगाया लाल झंडा*
स्थानीय ग्रामीण अनिरुद्ध कुमार सिंह, कलेक्टर सिंह, अमोद कुमार सिंह सहित अन्य ने बताया कि प्रत्येक दिन किसी न किसी व्यक्ति का यहां एक्सीडेंट होता ही रहता है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर लाल झंडा लगा दिया है ताकि आने-जाने वालों को गड्ढा दिखाई दे सके।

 

,

स्थानीय प्रशासन इससे बेखबर है। लोगों ने अविलंब इस तरह के सभी गड्ढों की मरम्मत की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.