May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: SUCI(C) ने सरकार को घेरा, कहा- ‘जनविरोधी और तानाशाही रवैया’

पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज: SUCI(C) ने सरकार को घेरा, कहा- ‘जनविरोधी और तानाशाही रवैया’

महुआ, 9 मई: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने कड़ी भर्त्सना की है। पार्टी के राज्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बीपीएससी के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती की अधिसूचना जारी करने और एकल परीक्षा से नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर बर्बर लाठीचार्ज अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के अगले ही दिन सरकार ने अपना रोजगार विरोधी चेहरा दिखा दिया। लाठीचार्ज में कई छात्रों के सिर फूटे, छात्राएं बेहोश हुईं। बिहार में करीब एक लाख शिक्षकों के पद खाली हैं, फिर भी बहाली नहीं हो रही।

एसयूसीआई ने मांग की है कि घायल अभ्यर्थियों का मुफ्त इलाज हो, गिरफ्तार छात्रों को रिहा किया जाए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो। पार्टी ने जनता से जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।


NR इंडिया NEWS के लिए, नसीम रब्बानी कि रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.