May 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*पाण्डव कुमार की हत्या के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, हत्यारों को फांसी देने की मांग*

*पाण्डव कुमार की हत्या के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, हत्यारों को फांसी देने की मांग*
_रिपोर्ट: सुधीर मालाकार_

हाजीपुर (वैशाली)

जन सुराज पार्टी वैशाली द्वारा खगड़िया के युवक पाण्डव कुमार की दिल्ली में हुई निर्मम हत्या के विरोध में हाजीपुर में कैंडल मार्च निकाला गया। जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में यह मार्च अनवरपुर चौक स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के पास से शुरू होकर शहर के अन्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक तक गया।

*हत्यारों को फांसी और मांझी को बर्खास्त करने की मांग*
कैंडल मार्च में शामिल जन सुराज के साथियों ने पाण्डव के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। साथ ही बिहारियों के अपमान के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी द्वारा दिए गए बयान को लेकर उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की भी मांग उठाई। पार्टी ने कहा कि जब तक हत्यारे को फांसी नहीं मिलेगी, जन सुराज अपना आंदोलन जारी रखेगी।

*सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल*
कैंडल मार्च में जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के साथ राज्य सलाकार समिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, आंबेडकर मंच के प्रदेश अध्यक्ष उदय राम, हाजीपुर लोकसभा प्रभारी अरविंद कुमार यादव, जिला महामंत्री हरिनंदन राय, जिला सलाहकार समिति सदस्य भूपेन्द्र नारायण त्रिपाठी, जिला कार्यालय प्रभारी बैधनाथ चौधरी, राजापाकड़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी मुकेश राम, जिला बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश रंजन सिंह, कर्पूरी मंच जिला अध्यक्ष राज कुमार सहनी, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष निशांत गांधी, युवा नेता अमनदीप कुमार, लालगंज विधानसभा संयोजक संजय पांडेय, अजीत मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री राजदेव ठाकुर, सूर्य कुमार झा, हाजीपुर नगर के मनोज कुमार, हाजीपुर ग्रामीण के महेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष भगवानपुर नवल किशोर सिंह, दलित नेता महेंद्र भारती, मोहम्मद नसीम, नीतीश मिश्रा, शशिभूषण सिंह, गुड्डू यादव, उत्तम कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में जन सुराजी साथियों ने भाग लिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया- _”बिहारियों पर अत्याचार और अपमान अब नहीं सहेगा जन सुराज”_।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.