May 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुई चर्चा

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजीत पंडित, सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के अधिकारों पर हुई चर्चा

देसरी, 22 मई 2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से रायबरेली में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। यह मुलाकात देशभर से पहुंचे वंचित वर्ग के प्रतिनिधिमंडल के साथ आयोजित हुई, जिसमें सामाजिक न्याय, अति पिछड़ा वर्ग, दलित, वंचित एवं कमजोर तबकों के संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं विस्तृत चर्चा की गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण रंजीत पंडित ने बिहार सहित उत्तर भारत में अति पिछड़ा एवं वंचित समाज की सामाजिक-राजनीतिक चुनौतियों को विस्तार से रखते हुए कहा कि आज भी समाज का बड़ा वर्ग अधिकारों और अवसरों से वंचित है, जिसे न्याय दिलाने की आवश्यकता है।

प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न राज्यों से आए सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में वंचित समाज की स्थिति, जातीय जनगणना, आरक्षण व्यवस्था की मजबूती तथा पंचायत से संसद तक वंचित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता के साथ सुना तथा सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यह मुलाकात सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.