April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुसा के कुलपति को बर्खास्त करने समेत अन्य मांगो के लिए भाकपा-माले ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। समस्तीपुर(जकी अहमद)

पुसा के कुलपति को बर्खास्त करने समेत अन्य मांगो के लिए भाकपा-माले ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

समस्तीपुर(जकी अहमद)

जिले के पुसा में डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितता के लिये जिम्मेवार कुलपति को बर्खास्त करने, पूसा- समस्तीपुर के छात्र- युवाओं के लिए विश्वविद्यालय में होने वाली नियुक्तियों एवं शिक्षा में 50 प्रतिशत सीटों को आरक्षित करने, कुलपति द्वारा नियुक्ति में की गई और की जा रही अनियमितता की जांच का आदेश देने, कुलपति द्वारा अवैध तौर-तरीके से अर्जित चल-अचल सम्पत्तियों की जांच सीबीआई से कराने के लिए महामहिम राष्ट्रपति को एक लाख हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपने हेतु हस्ताक्षर अभियान प्रखंड के सैदपुर में चलाया गया। इसका नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार व पूसा भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की।
मौके पर भाकपा-माले पूसा प्रखंड सचिव अमित कुमार ने 07 अगस्त को एलडीसी की परीक्षा के दिन एलडीसी का वायरल हुए प्रश्न पत्र मामले की जाँच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
भाकपा-माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर नियुक्ति घोटाला कुलपति के इशारे पर हुआ है। नियुक्तियों में धांधली कर बड़े स्तर पर धन की उगाही की गई है। हस्ताक्षर अभियान में माले नेता महेश सिंह,सीपीएम नेता उमेश शर्मा, राजद नेता राजेश सहनी, राजेश राम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.