April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कड़ी धूप व बरसात में भी टीका लेने के लिए लोगों की लग रही कतारें/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

कड़ी धूप व बरसात में भी टीका लेने के लिए लोगों की लग रही कतारें/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– जागरूकता के कारण टीकाकरण को रही है लाभार्थियों की भीड़

– कोविड 19 टीका ले लोग हो रहे हैं सुरक्षित

मोतिहारी, 11 अगस्त।
जिले के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा  विभिन्न प्रखंडों यथा रक्सौल मेहसी, ढाका, आदापुर, छौड़ादानो, मधुबन, चिरैया, सुगौली, पकड़ीदयाल, तुरकौलिया में  कोविड 19 महामारी से बचाव के लिए जागरूकता के साथ टीकाकरण व कोविड जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नर्सिंग स्टाफ, व अन्य स्वास्थ्य कर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ टीकाकरण में सहयोग करते हुए दिख रहे हैं। बुधवार को हजारीमल उच्च विद्यालय में दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी व बरसात के मौसम में भी गमछा व छाता लेकर पुरुषों की भारी भीड़ देखी जा रही थी। टीकाकरण स्थल पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मी भी सहयोग कर रहे   थे। वहीं लोग टीका लेकर कोरोना से सुरक्षित हो रहे हैं।

– कोविड 19 से बचाव का बेहतर विकल्प है टीकाकरण:
केयर डीटीएल अभय कुमार भगत ने बताया कि कोरोना से बचाव को टीकाकरण एक बेहतर विकल्प है। सभी लोगों को टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। कोरोना से बचाव को साफ स्वच्छ मास्क लगाना चाहिए। टीका लगवाने के बाद भी कोरोना से बचने के लिए साफ सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करना चाहिए ।
– 18 वर्ष के साथ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का हो रहा है टीकाकरण :
केयर इंडिया के हेल्थ मैनेजर सूरज कुमार ने बताया  जागरूकता के साथ ही, लोगों से सम्पर्क कर 18 वर्ष के साथ 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का  टीकाकरण करवाया जा रहा है । ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें।
उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है । स्थानीय लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौर  में घर से बाहर, अस्पताल भी जाना नहीं पड़ रहा है । आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है ।
– अफवाहों पर न दें ध्यान:
लोगों द्वारा टीकाकरण के बारे में पूछे जाने पर केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सूरज कुमार ने बताया कि  अफवाहों पर ध्यान न दें। टीकाकरण के बाद थोडी दिक्कतें हो सकती हैं जैसे किसी को हल्का बुखार, बदन दर्द, हल्का चक्कर, लेकिन इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है । बुखार ज्यादा लगे तो चिकित्सकीय सलाह लें। टीका लेने पर 30 मिनट आराम करना आवश्यक है । टीका लेकर धूप में न जाएं । हल्का सुपाच्य भोजन करें । किसी भी अफवाह में न पड़ें । टीकाकरण जरूर कराएं । कोरोना महामारी से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग कोविड टीकाकरण कराएं । देश मे बना हुआ टीका सुरक्षित है । वर्तमान समय में टीकाकरण ही वायरस जनित कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे विश्वसनीय माध्यम है। इसलिए निर्धारित आयु वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति को टीका अवश्य लेना चाहिए। साथ ही, अपने सगे संबंधियों को भी टीका लेने के लिए जागरूक करना चहिए। जिससे पूरे समाज को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। टीके की दोनों डोज लेने के बाद भी लोगों को मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना  जरूरी है।

कोरोना काल मे इन बातों पर ध्यान देना आवश्यक है ।
– एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
– सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
– अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
– आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
– छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.