April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम कन्हौली बाजार स्थित श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंच कर श्री गुप्ता के माता जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम कन्हौली बाजार स्थित श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंच कर श्री गुप्ता के माता जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।                                    रिपोर्ट नसीम रब्बानी                           वैशाली : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय राजद प्रत्याशी ,दलित शोषित पिछड़ों के मसीहा अल्पसंख्यकों के रहनुमा जन जन के नेता पूर्व मंत्री श्री शिवचंद्र राम एवं युवा राजद के प्रदेश महासचिव श्री राजीव रंजन, राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव श्री सत्येंद्र प्रसाद राय , जवाहर साह पूर्व प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय जनता दल बिहार एवं जिला अध्यक्ष कानू हलवाई राजनीतिक चेतना मंच वैशाली आज कानू हलवाई समाज के लोगों से कन्हौली बाजार स्थित प्रमोद कुमार गुप्ता एवं राहुल गुप्ता जीके माता जी के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंच कर उपस्थित कानू हलवाई समाज के लोगों से मुलाकात की एवं श्री गुप्ता के माता जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की कानू समाज के लोगों से एकजुट होकर एकता वध धोकर एवं अधिकार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया कानू हलवाई समाज का इतना बड़ा संख्या होने के बावजूद भी जो अधिकार मिलना चाहिए वह आज एकाधिकार किसी ने नहीं दिया राष्ट्रीय जनता दल कानू हलवाई समाज में हक अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित है और यह समाज विकास शिक्षा एवं संगठन की अंतिम पंक्ति में खड़ी है इस समाज के लिए गैर बराबरी से बराबरी पर लाने के लिए अपने नेता से बात कर न्याय दिलाया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने कानू हलवाई समाज से आग्रह किया अपने बच्चों को शिक्षित बनाइए संगठित रहिए संघर्ष के लिए तैयार रहिए और साथ चलने का रहने का संकल्प लीजिए तब यह समाज मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ेगा हमारा विश्वास और भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.