April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।।                                             महुआ ( वैशाली) 20 अगस्त को होने वाले मुहर्रम के पूर्व दिवस पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों के कई गांव में फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं सौहार्दपूर्ण मुहर्रम पर्व मनाई जाए, इसके लिए वे चुस्त-दुरुस्त दिखे । फ्लैग मार्च महुआ थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील इलाका चकमाजाहित एवं मधौल क्षेत्र में किए गए । फ्लैग मार्च होने से लोगों ने शांति व्यवस्था कायम होने की उम्मीद है। वैसे तो भारतीय परंपरा के अनुसार पर्व चाहे किसी भी समुदाय का हो, एक दूसरे के साथ हिल मिलकर मनाने की संस्कृति रही है। समाज में कुछ असामाजिक तत्व है, जो हमारी पर्व त्यौहार के बीच में विघ्न बाधा डालने का प्रयास करता है। जब आपसी भाईचारा हो और प्रशासनिक रूप से सहयोग हो ,तो पर्व का आनंद दुगना हो जाता है ।महुआ थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा द्वारा सभी समुदायों के बीच मिलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से मुहर्रम का त्यौहार मनाने के लिए पूर्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई थी। जिसके निर्णय के अनुसार कोविड-19 का गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व त्यौहार के आयोजन करने की सलाह दी गई है ।इस प्रकार सभी समुदायों के लोगों की यह जिम्मेदारी बनती है, पर्व को प्रेम भाईचारे और सादगी तरीके से मनाएं ,जिससे सरकारी आदेश का उल्लंघन भी न हो और हम सभी खुशी-खुशी पर्व त्योहार को मनाते हुए एक दूसरे के पर्व के सहभागी बने ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.