May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एक ही रात में वर्षा रानी ने किया जलमग्न ,वहीं मनोरंजन के साथ लोगों ने खूब मछलियां पकड़े।  रिपोर्ट :आदिल शाहपुरी

एक ही रात में वर्षा रानी ने किया जलमग्न ,वहीं मनोरंजन के साथ लोगों ने खूब मछलियां पकड़े।

रिपोर्ट :आदिल शाहपुरी

वैशाली संवाददाता सूत्र/ वर्षा रानी पूर्व के 4 दिनों से खामोश थी जिस वजह कार लोग राहत की सास ले रहे थे और यह भी कह रहे थे कि अब वर्षा रानी थम गई है लेकिन पूर्व रात ऐसी वर्षा हुई और वर्षा रानी ने चुप्पी खोली और  एक ही रात में पूरा का पूरा जलमग्न हो गया इस कारण जहां लोगों ने राहत की सांस ली थी वहीं फिर दोबारा परेशानी में घिर गए जान माल और खाने-पीने की परेशानी से लोग हुए बेहाल मुसलाधार बारिश से कई फूस के घर गिरे और कहीं सड़क के उफान होकर वर्षा का पानी लगातार बह रहा है जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है लेकिन परेशानी में मजे की बात यह है कि लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आकर वर्षा का मजा ले रहे हैं और मनोरंजन के साथ घर के मछरदानी को तालाबों , सड़कों , खेतों , नालों में खूब-खूब मछलियां मारे और अभी तक मार रहे हैं जहां वर्षा से लोग जलमग्न हुए वहीं लोग मछलियां मारकर मछलियों का घरों में अंबार कर दिया है बताता चलूं की महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहरा कला प्रखंड के मुख्य मार्ग जो पातेपुर जाती है जहां 10 पुलिया है इस पुलिया से लोगों ने कई कुंटल मछलियां मारे इस बाबत अरशद अंसारी कौसर अंसारी , अफजल अंसारी ,अनवर अंसारी , नाजिम अंसारी, रामबली सा ,लंगड़ साहनी ने बताया कि औरों का पाला हुआ मछली रात के वर्षा से इधर से उधर भाग गए जिस से लाखों का नुकसान मल्लाह समुदाय को हुआ है यही वजह है कि बड़ी मछली सड़कों पर आ गई जिस से हर घर मछलियों से भर गया।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.