May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

“आओ लोगों की जान बचाएं, चलो रक्तदान कराएं” के नारे के साथ अनूप ने किया रक्तदान /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

“आओ लोगों की जान बचाएं, चलो रक्तदान कराएं” के नारे के साथ अनूप ने किया रक्तदान /रिपोर्ट नसीम रब्बानी

– सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा में किया रक्तदान
– युवाओँ के साथ लिया रक्तदान में हिस्सा


बेतिया, 26 अगस्त।
रक्त की कमी से जूझते लोगों की रक्षा को सिकटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केयर इंडिया के हेल्थ मैनेजर  अनूप कुमार त्रिपाठी ने “आओ लोगों की जान बचाएं, चलो रक्तदान कराएं” के नारे के साथ रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए कहा कि रक्त की कमी से किसी भी असहाय, जरूरतमंद की मृत्यु न हो, इसी के उद्देश्य से युवाओं व समाजसेवियों के साथ मैंने भी रक्तदान में हिस्सा लिया है। अनूप ने बताया कि रक्तदान में  आम लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि सिकटा के रक्तदान केंद्र पर 10 से ज्यादा लोगों का रक्तदान हो चुका था।
विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों  के जीवन रक्तदान द्वारा बचाए जाते हैं
रक्तवीर अनूप का कहना है कि यहाँ  रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए युवाओं, व समाजसेवियों की  तरफ से शिविर लगाकर समय समय पर रक्तदान किया जाता है। रक्तदान द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित मरीजों  के जीवन बचाए जाते हैं । दुनिया में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है ।
स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है रक्तदान-
केयर इंडिया के हेल्थ मैनेजर अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय समय पर रक्तदान आवश्यक है। रक्तदान करने से शरीर मे साफ स्वच्छ रक्त का निर्माण होता है। रक्तदान करने से दिल, ब्लडप्रेशर, सहित कई बीमारियों का खतरा कम होता है । वही रक्तदान से आत्मिक आनंद की सुखद अनुभूति होती है।  मेरे द्वारा दिये गए रक्त से किसी मानव का जीवन तो बचेगा। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से वर्ष में एकबार जरूर रक्तदान करने की अपील की । प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मो नाजिर ने बताया कि सिकटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशासनिक पदाधिकारियों व समाजसेवियों द्वारा समय समय पर रक्तदान किया जाता  है। यहाँ लगभग हर ग्रुप के रक्त उपलब्ध हैं। जिससे रक्त की कमी से जूझते लोगों की मदद की जाती है।

मुफ्त में लोगों को उपलब्ध होता है ब्लड-
ब्लॉक हेल्थ मैनेजर शकील अहमद ने बताया कि रक्त कमी के गम्भीर मरीजों को मुफ़्त में रक्त उपलब्ध कराया जाता है। वहीँ उन्होंने बताया कि ज्यादातर थैलेसीमिया के मरीज यहां रक्त की प्राप्ति करते हैं। यहां से बेतिया, नरकटियागंज, बगहा सहित कई जगहों के लोग ब्लड लेते हैं। ब्लड डोनेशन की प्रक्रिया काफी सरल होती है और रक्त दाता को आमतौर पर इसमें कोई तकलीफ नहीं होती है ।

18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति  कर सकते हैं रक्तदान-
उन्होंने बताया 18 से 60 वर्ष की आयु के स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है  रक्तदान के पूर्व रक्त दाता का वजन, पल्स रेट, ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर आदि के सामान्य पाए जाने पर ही डॉक्टर्स या ब्लड डोनेशन टीम द्वारा ब्लड लिया जाता है। पुरुष 3 महीने और महिलाएं 4 महीने के अंतराल में नियमित रक्तदान कर सकती हैं। यदि आप स्वस्थ हैं, आपको किसी प्रकार का बुखार या बीमारी नहीं हैं, तो ही आप रक्तदान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.