April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिव मंदिर निर्माण को लेकर बैठक आयोजित किया गया. वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

शिव मंदिर निर्माण को लेकर बैठक आयोजित किया गया.

वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।


वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकसामा पंचायत स्थित काली मंदिर के प्रांगण में शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया।
मिली जानकारी के मुताबिक गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बकसामा पंचायत स्थित काली मंदिर के प्रांगण में शिव मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता रामनाथ कुमार प्रसाद राय ने की। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुदर्शन दास उर्फ हड्डी बाबा ने कहा कि पुर्व से अर्धनिर्मित शिव मंदिर को कार्यरूप पुर्ण करने के लिए संकल्प लिया। इनके साथ साथ उपस्थित ग्रामीणों ने भी संकल्प लिया. उन्होंने आगे कहा कि जबतक शिव मंदिर का कार्य पुर्ण नही होता है तब तक काली स्थान बकसामा में बने रहेगें। इसके अलावे उन्होंने कहा कि शिव मंदिर का कार्यपुर्णो उपरांत रूद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के दौरान हड्डी बाबा निराहार तीन दिन का समाधी में रहेंगे। जो यज्ञ का आकर्षक केन्द्र माना जाएगा। जिस मौके पर रीतलाल पासवान, देवशरण पासवान, अमोद राय, राकेश राय, कमल साह,सुरेंद्र यादव, सोनु यादव, चुन्नू यादव, मदन राम, दिपक कुमार, लखिन्द्र राय, लालदेश्वर राय, मनोज पासवान, उमेश राय, नन्दकिशोर राय आदि दर्जनों लोग उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.