April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल के अनिकेत राज बने लोजपा जिला संगठन सचिव. कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

गोरौल के अनिकेत राज बने लोजपा जिला संगठन सचिव.

कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

हाजीपुर. वैशाली जिले के हाजीपुर नगर के आर० एन० कॉलेज रोड में वीर शैलेस स्थित परिसर में छात्र लोजपा वैशाली जिला इकाई के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता छात्र लोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन ने की. जिसका संचालन बिहार प्रदेश के संगठन सचिव अजय मालाकार ने किया. जिस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दलित सेना के प्रदेश प्रधान महासचिव घनश्याम कुमार दाहा भी उपस्थित हुए. बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्र लोजपा जिला इकाई का विस्तार करना एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के हाथों को मजबूत करना था. कार्यक्रम के दौरान संगठन को विस्तारित करते हुए छात्र जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन द्वारा गोरौल प्रखंड के पिरोई समशुद्दीन पंचायत के बड़ी पिरोई गांव निवासी सह जदयू नेता बंगाली प्रसाद सिंह व पुर्व पंचायत समिति सदस्या रिंकू देवी के पुत्र अनिकेत राज उर्फ अनिकेत ‘भारद्वाज’ को जिला संगठन सचिव के पद पर वैशाली जिला में पार्टी का विस्तार करने का जिम्मेवारी पत्र सौपते हुए मनोनीत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दाहा ने बताया कि लोजपा एवं दलित सेना के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, हाजीपुर के सांसद रहे यह हाजीपुर के लिए गौरव की बात है, और हम लोग आज भी उन्ही के बताए मार्गो पर चल रहे है. आज लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस भी उसी दिशा में चल रहे है, और हाजीपुर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है. साथ ही श्रवण अग्रवाल को लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाई दी है. बैठक में मुख्य रूप से लोजपा महिला नेत्री संजू चंद्रा, लोजपा नेता विनोद पासवान, लोजपा के युवा नेता चंदन चंचल, सुनील भगत, संजीत कुमार, यादव, जिला उपाध्यक्ष महेश पासवान सहित काली चरण ने बधाई दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.