April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दरग़ाह से टीटीएस के प्रतिनिधिमंडल नें दिल्ली की सबिया के साथ हुई हैवानियत और बर्बरता के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा।

दरग़ाह से टीटीएस के प्रतिनिधिमंडल नें दिल्ली की सबिया के साथ हुई हैवानियत और बर्बरता के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा।

बरेली, उत्तर प्रदेश।

दरगाह आला हज़रत का संगठन तहरीक ए तहफ़्फ़ुज़ सुन्नियत (टीटीएस) ने आज सुबह जिलाअध्य्क्ष मंज़ूर खान के नेतृत्व में दिल्ली की सबिया सैफी के साथ हुई इस घिनौनी हरकत जिसमें 4-5 हैवानों द्वारा उसके साथ की गयी हैवानियत और उसकी बर्बरतापूर्वक हत्या के खिलाफ जिसमें सबिया की एक दोस्त भी शामिल है जिसनें उन हैवानों और दरिंदों का साथ दिया, उन सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति से मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल एसीएम प्रथम बरेली से मिला जिसने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा। मांग की गई की रेप और हैवानियत के ख़िलाफ सख़्त और कड़ा क़ानून बनाया जाए और उस कानून में दोषियों को सिर्फ फांसी की सज़ा का ही प्रावधान हो और उस क़ानून को देश में सख़्ती से लागू किया जाए।
हुक़ूमत ए हिन्द से इस हैवानियत और बर्बरता को रोकने के लिए मांग कि गयी कि मुल्क में बेटियों और महिलाओं की इज़्ज़त की खातिर सख्त से सख्त कानून बनाये।
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौपा गया। उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया इस मौके पर मंज़ूर खान के अलावा अजमल नूरी, यूनुस गद्दी,इरशाद रज़ा,जुनैद अज़हरी, नफीस खान,मुजाहिद रज़ा, अश्मीर रज़ा,सय्यद फरहत, ज़ोहिब रज़ा,काशिफ सुब्हानी, निककी बेग, गजाली, आसिफ रज़ा, सबलू अल्वी, आसिफ रज़ा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.