April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दलान की पाया गिरने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

दलान की पाया गिरने से 12 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा ग्राम वार्ड संख्या दो निवासी बिजेंद्र राय के 12 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के निर्माणाधीन दलान के पाया गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई । घटना शाम 6:00 बजे की है ।जब बच्चे भाई बहन के साथ पाया से लिपट कर खेल रहे थे ,अचानक पाया रोहित के शरीर पर गिर पड़ा, जिससे घटनास्थल पर हैं रोहित दम तोड़ दिया। जब तक लोग दौड़ते तब तक रोहित के प्राण पखेरू उड़ गए थे। बताते चलें कि वार्ड संख्या दो का यह मोहल्ला एक महीने से जलजमाव के कारण चारों तरफ पानी से घिरा हुआ है। आने जाने की काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।स्थानीय जनप्रतिनिधि या फिर प्रशासन के लोग किसी की भी नजर इस तरफ नहीं परती। पानी लगने के कारण घर की दीवारें, पाया सभी कमजोर हो चले थे, जिसके कारण यह बड़ी दुर्घटना घट गई। घटना के बाद घर और इसके आसपास के इलाकों में कोहराम मच गया। गांव के लोग बच्चे की मां ,दादी ,दादा ,बहन सभी को ढांढस बंधा रहे थे। चुकी यह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। मानो मां बाप के दुनिया ही उजड़ गई आखिर काल की नियति के आगे किसी की भी नहीं चलती । नहीं तो घर में खेलते वक्त कितनी बड़ी हादसा न होती और बच्चे काल के गाल में न समाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.