September 21, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

लालगंज प्रखंड को बाढ़ पर प्रभावित क्षेत्र घोषित करना होगा।, पानी में डूबे लोगों के लिए अविलम्ब सार्वजनिक किचेन की सुविधा देना होगा।   रिपोर्ट नसीम रब्बानी 

1 min read

लालगंज प्रखंड को बाढ़ पर प्रभावित क्षेत्र घोषित करना होगा।, पानी में डूबे लोगों के लिए अविलम्ब सार्वजनिक किचेन की सुविधा देना होगा।,                                   रिपोर्ट नसीम रब्बानी            वैशाली :  लालगंज प्रखंड के तीन पंचायत सररिया, यूसुफपुर एवं जलालपुर के ग्रामवासियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के समक्ष जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासियों ने इंकलाब जिंदाबाद!, लालगंज प्रखंड को बाढ़ पर प्रभावित क्षेत्र घोषित करना होगा।, पानी में डूबे लोगों के लिए अविलम्ब सार्वजनिक किचेन की सुविधा देना होगा।, फसल बर्बादी का मुआवजा अभिलंब देना होगा, पानी में डूबे गरीब-मजदूरों को जीवन-जीविका के लिए आर्थिक सहायता अभिलंब देना होगा।, पशुचारा का व्यवस्था अविलंब करना होगा। आदि नारा लगा रहे थे।
रोषपूर्ण प्रदर्शन में सभी ग्रामीणों ने कहा कि जाफराबाद, घाघरा पुल का तटबंध टूटने से तथा बारिश का पानी से हमलोग 3 महीनों से डूबे हुए हैं जिसके कारण खाना, रहना तथा शौचालय का भारी संकट हो गया है। फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया। खाने के लिए घर में कुछ भी नहीं है। कहीं भी काम की कोई गारंटी नहीं है। पशु के लिए कुछ भी आहार जुटाना मुश्किल हो रहा है।
ऐसी स्थिति में हमलोग विवश होकर लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने के लिए आए हैं। यदि हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होता है तो आगामी और भी चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।
प्रदर्शन में विजय सहनी, श्याम बाबू सहनी, प्रभात कुमार राय, विकास राय, गौरी शंकर सहनी, जयनाथ सहनी, नंदलाल साहनी, शकुंतला देवी, मालती देवी, देवंती देवी, ललिता देवी, भारती देवी, बबीता देवी, विनोद सहनी, अर्जुन सहनी, लांगर सहनीआदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.