April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पहुंच पथ नहीं बनने से गुस्साए जनता ने किया महुआ ताजपुर मार्ग जाम/ रिपोर्ट सुधीर मालाकार

पहुंच पथ नहीं बनने से गुस्साए जनता ने किया महुआ ताजपुर मार्ग जाम। रिपोर्ट सुधीर मालाकार । महुआ (वैशाली) प्रखंड क्षेत्र के सिंघाड़ा उत्तरी पंचायत के वार्ड संख्या एक की महादलित बस्ती में जाने का कोई रास्ता न होने के कारण ,लोगों के बार-बार प्रयास करने के बावजूद भी पहुंच पथ की सुविधा न बनने से गुस्साए मुकुंदपुर सिंघाड़ा की जनता रोड पर उतर अपने गुस्से का इजहार करते हुए महुआ ताजपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि महादलितों की अच्छी खासी संख्या है , वहां तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है ।इसके लिए अंचलाधिकारी महुआ तथा लोक शिकायत निवारण केंद्र में भी बार-बार आवेदन देकर थक चुके हैं, केवल आश्वासन मिलती है ,कार्य कुछ नहीं होता है ।बरसात के दिनों में या अन्य दिनों में किसी को गंभीर बीमारी होने या किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर मृत शरीर को ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शादी विवाह के मौके पर जमीन वाले को उसके फसल की मुआवजा देकर तभी उसके खेत से बरात को ले जाना होता है। आखिर कब तक यह महादलित आदिम युग में जीते रहेंगे ।तंग आकर लोगों ने कुशहर चौक से पूरब समसपुरा पंचायत एवं सिंघाड़ा उतरी पंचायत के मध्य में मुख्य मार्ग को जाम कर महादलित मोहल्ले को मुख्य मार्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.