September 25, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, जिला कमिटी समस्तीपुर के द्वारा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,गोप गुट कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित। समस्तीपुर(जकी अहमद)

1 min read

वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, जिला कमिटी समस्तीपुर के द्वारा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,गोप गुट कार्यालय में एक शोक सभा आयोजित।

समस्तीपुर(जकी अहमद)
वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा, जिला कमिटी समस्तीपुर के द्वारा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ,गोप गुट कार्यालय में एक शोक सभा प्रो0 रामाश्रय यादव के अध्यक्षता में की गई। शोक सभा प्रो0 नरेन्द्र यादव के असमायिक निधन पर किया गया। सभा का आरम्भ उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रख कर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए हुए प्रो0 उमेश कुमार ने कहा कि लगभग चालीस वर्षों से बिना वेतन के शिक्षा कर्मियों से काम बिहार सरकार द्वारा लिया गय। अनुदान की राशि भी पांच-छः वर्षों का बकाया है। आर्थिक तंगी के कारण लम्बी बीमारी का उपचार प्रो0 नरेन्द्र यादव का नहीं हो सका। परिणामस्वरूप सही उपचार के अभाव में उनका असमायिक निधन हो गया। उनके असमायिक निधन के लिए सभी वक्ताओं ने बिहार सरकार को जिम्मेवार ठहराया। शोक सभा में प्रो0 उमेश कुमार के अलावा प्रो0 बिपिन बिहारी, गणेश प्रसाद यादव, वेद ना0 राय,कोसलेश कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार, श्याम कान्त महतो, सवन कुमार वर्मा, गोपी रमन झा, उपेन्द्र राय आदि ने अपना शोक सम्वेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.