April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जातीय जनगणना का औचित्य नहीं :- संजीव झा विधायक समस्तीपुर(जकी अहमद)

जातीय जनगणना का औचित्य नहीं :- संजीव झा
विधायक

समस्तीपुर(जकी अहमद)

आम आदमी पार्टी के दिल्ली स्थित बुरारी के विधायक संजीव झा ने रविवार को मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने क्षमता के बल पर लोगों के सु:ख दु:ख में भागी दारी देकर दिल को जीतने हेतु आगे आवे तो वह दिन दूर नहीं कि दिल्ली कि तरह बिहार में भी हमारी पार्टी सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली कि जागरूक मतदाता आम आदमी पार्टी के कार्य कलाप को देखकर लगातार अन्य राजनीति दलों के विरोधाभास के बावजूद सत्तासीन होती जा रही है। हमारे नेता अरविंद कुमार केजरीवाल पर अटूट विश्वास है। वे जो कहते है वह करते भी है। उन्होंने कहा कि आजतक वहां के सत्तासीन सरकारें जनता को ठगती रही। उन्होंने दिल्ली सरकार के कार्य कलापों पर विस्तार से चर्चा किया तथा कहा कि उनकी सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने बिहार कि बदहाली, भ्रष्टाचार, अराजकता, कानून व्यवस्था की गिरावट पर बोलते हुए कहा कि बिहार में भी उनकी पार्टी विकल्प बान सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि आप पूरे तनमन से लोगो कि सेवा में लग जाय। उन्होंने जातिगत जनगणना
का पक्ष लेने वाले रजनीतिक दलो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे राज्य का विकास कतई सम्भव नहीं है। देश के हर राज्यों में केजरीवाल मॉडल कि जरुरत है। बिहार में कुर्सी की लड़ाई के कारण सरकारी कामकाज ठीक से नहीं हो पा रहे है। सरकार के उच्च पद पर बैठे मंत्री के रिश्ते दरो जिनकी भ्रष्टाचार में संलिप्तता साबित हो चुकी है उसे बचाया जा रहा है। शराब बन्दी में प्रशासन की संलिप्तता जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि आसन्न यूपी, पंजाब, गोवा में होने वाले विधान सभा चुनाव में भागीदारी हो उसमे जनता आम आदमी पार्टी को चाह रही है। कार्यक्रम कि अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्षता केशव प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में राकेश साहु, शत्रुघन साहु, महिला सेल की जिला अध्यक्ष रेणु पूर्वे, राकेश यादव, मनोज कुमार सिंह, दिल्ली के पार्षद प्रवीण झा, हेम नारायण विश्वकर्मा, मनोज सिंह, आलोक कुमार सिंह, निरेंदू रक्षित, आलोक कुमार ठाकुर,किशन लाला, सईदुर रहमान, विजय वात्स्यायन, विवेक, प्रभात सिंह,सत्येन्द्र राय, मो0 जावेद, मो0 महताब आदि ने भाग लिया और अपना अपना विचार व्यक्त किया। मंच का संचालन वरिष्ठ नेता प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। खराब मौसम के बावजूद भी कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। आरम्भ में कोरोना काल में कालकलवित हुए पार्टी के कर्मठ सदस्य रोहित कुमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया वहीं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.