April 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बापू के चंपारण यात्रा के दौरान गया बाबू के जिस आवास पर बापू ठहरे थे उसका होगा शीघ्र :जीणोद्धार -जिलाधिकारी

बापू के चंपारण यात्रा के दौरान गया बाबू के जिस आवास पर बापू ठहरे थे उसका होगा शीघ्र :जीणोद्धार -जिलाधिकारी

मुजफ्फरपुर (बिहार ) सेब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट ।

चंपारण यात्रा के दौरान गया बाबू के /उस भवन का जीणोद्धार को लेकर कार्य शीघ्र शुरू हो,इस बाबत जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर प्रणव कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक बैठक हुई।

संबंधित भवन के जीणोद्धार के साथ-साथ उसके बगल में कार्यालय निर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया एवं इस संबंध में भवन निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए।।
कार्य को मूर्त रूप देने की दिशा में अग्रेतर करवाई किए जाने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभाग को दिया गया।

जिलाधिकारी ने सामान्य शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देशित किया कि भवन निर्माण से संबंधित नक्शा की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित हो इस बाबत भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाए। उन्होंने निर्देश दिया की नगर निगम, भवन निर्माण निगम लिमिटेड और कला संस्कृति एवं युवा विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।निर्देश दिया कि इस वर्ष हर हाल में कार्य शुरू की जाए।

बैठक में चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में मुजफ्फरपुर में 2000 क्षमता वाले गांधी स्मृति नगर भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता के संबंध में अपर समाहर्ता मुजफ्फरपुर एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल मुजफ्फरपुर से प्रतिवेदन की मांग की गई है।

मालूम हो कि चंपारण जाने से पहले बापू चार दिनों तक गया प्रसाद सिंह के आवास पर ठहरे थे।यहीं पर चंपारण आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.