May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनम सुल्तानखां जिला परिषद 36 से पर्चा दाखिल किया/ रिपोर्ट कलीम अशरफ

अनम सुल्तानखां जिला परिषद 36 से पर्चा दाखिल किया रिपोर्ट कलीम अशरफ
महनार वैशाली चौथी वाणी , महनार अनुमंडल क्षेत्र के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के तहत जिला परिषद 36 से युवा प्रत्याशी अनम सुल्तान खां ने अपने समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय महनार पहुंच कर अनुमंडलाधिकारी सुमित कुमार के सामने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया अनम सुल्तान खां युवा है और प्रदेश कांग्रेस पार्टी में युवा कांग्रेस में सचिव भी है इन्हें प्रदेश से लेकर जिला तक हर समुदाय में पहचान है और सोशल मीडिया में छाये रहते हैं जिस कारण सब के हर दिल अजीज बने हुए है और सब लोगों का स्नेह व प्यार मिलने की वजह कर लोकप्रिय नेता बने हुए हैं लोगों की सेवा करने का जज्बा रखते हैं जिला परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्र में अमन-चैन की अच्छी फिजा क़ायम करने की इच्छा लेकर उम्मीदवारी पेश किया है अच्छे स्वभाव का युवा है इनका सब लोगों के साथ बेहतर मित्रता है अपने मित्रों की आवाज पर जिला परिषद सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है वह पर्चा दाखिल करने के बाद दिन वह रात क्षेत्र के हर घर जा जा कर लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील करते नजर आ रहे हैं । यह जानकारी इनके सहयोगी मित्र मोहम्मद नुरुद्दीन अंसारी ने दी है ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.