April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

देसरी थाना क्षेत्र के रामुपर किचनी वार्ड संख्या पांच के एक युवक की मौत आंध्रप्रदेश में एक्सिडेंट के दौरान गुरुवार को हो गई थी

वैशाली, देसरी थाना क्षेत्र के रामुपर किचनी वार्ड संख्या पांच के एक युवक की मौत आंध्रप्रदेश में एक्सिडेंट के दौरान गुरुवार को हो गई थी। मृतक लालबाबु पासवान का 24 वर्षीय दूसरा पुत्र नितेश कुमार था, जिसका शव शनिवार आंध्रप्रदेश से घर लाया गया। शव आते ही परिजन चितकार कर रोने लगे। घटना को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने बताया कि नितेश आंध्रप्रदेश में रह कर ट्रक चलाने का कार्य करता था। ट्रक चलाने के दौरान गुरुवार की शाम करीब चार बजे पलासा के पास दो ट्रक की आमने सामने टक्कर हो थी। जिसमें नितेश गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। जख्मी हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान नितेश ने दम तोड़ दिया। नितेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है,जिसके कारण वह ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। नितेश चार भाई बहनों में दूसरा था और उसकी शादि हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक नितेश की पत्नी रविना ने एक सप्ताह पहले एक पुत्र को जन्म दी है। उधर नितेश की मौत होने पर मां, पिता, पत्नी, भाई और अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना को लेकर निवर्तमान मुखिया इन्दु देवी, समाजसेवी प्रविण राय, मोहित पासवान, उत्तम चौधरी उन्नत, निवर्तमान जिला पार्षद चंदेश्वर पासवान पूर्व जिला शांति देवी, संतोष कुमार निराला के अलावा अन्य ने दुख व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की है।

संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.