March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रेमराज के छात्र- छात्राओं ने काटा विद्यालय के बाहर बबाल ./रिपोर्ट कौशल किशोर सिंह

प्रेमराज के छात्र- छात्राओं ने काटा विद्यालय के बाहर बबाल .

वैशाली से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट.

मामला प्रेमराज के राजकीकृत राजगृही उच्च माध्यमिक विद्यालय की है.

इंटरमीडिएट की बारहवीं कक्षा की उत्प्रेषण जांच परीक्षा के नियमों का खुल्लमखुल्ला उल्लंघन आज सोमवार को होते दिखा. मामला वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड अंतर्गत प्रेमराज स्थित राजकीयकृत राजगृह उच्च माध्यमिक विद्यालय से जुड़ा है. नियमों की धज्जियाँ तब उड़ती दिखी जब प्रायोगिक परीक्षा हेतु विद्यार्थी ससमय विद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुँचे और करीब डेढ घंटों तक प्रवेश द्वार पर बबाल काटते रहे. हद तो तब हो गई जब इस बावत विद्यालय प्रशासन को संज्ञान में देते रहने के बावजूद भी गेट में लगभग डेढ घंटे तक ताले लटकते रहे. उस समय विद्यालय के क्लर्क विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. यह पूछे जाने पर कि विद्यालय का गेट अभी तक क्यों बंद है, तो उनका जवाब था कि परिचारी चुनाव ड्यूटी में था वह आ रहा है. उनका साईकिल पंक्चर हो गई है. क्लर्क श्री सिन्हा का यह ब्यान पूरी तरह से बेबुनियाद है. क्योंकि दो दिनों पहले कहीं पंचायत चुनाव संपन्न नही हुआ है. स्थानीय पंकज कुमार सिंह ने व्यंग्य के लहजे में बताया कि ऐसी घटना यहां पर आए दिन हुआ करती है. शिक्षा विभाग की कुव्यवस्था का पोल खोलती यह घटना वास्तव में शर्मनाक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.