April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनता का आशीर्वाद मिला तो बहेगी विकाश की गंगा:-मनोज / रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

जनता का आशीर्वाद मिला तो बहेगी विकाश की गंगा:-मनोज

चुनावी मैदान से बाहर है विरोधी, लूट, खसोट करने वाले को नकारेगी पंचायत की जनता

 

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

 


जीरादेई(सीवान):- प्रखंड मे चुनावी सरगर्मी तेज होते ही प्रत्याशिओं ने कर कस ली है.वही नामांकन के बाद प्रत्याशी अपने अपने मतदाता को खुशहाल करने व समझने के चक्कर मे लगे है.इसी क्रम मे प्रखंड के जीरादेई पंचायत के युवा तेज तर्रार प्रत्याशी मनोज कुमार ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिडिया से मुख़ातिब होते हुए बताया की इस बार जनता सब जान चुकी है.लूट खशोट, दलाल प्रवृति अक्षित लोग के बहकावे मे आने वाली नही है. जनता भी जागरूक हो गई है.उन्होंने यह भी बताया की हमारे पिताजी को लगातार पैक्स अध्यक्ष के रूप मे जनता चुनती रही है और उसी भगवान रूपी जनता के आशीर्वाद से आज ठेपहा का पैक्स जिला मे पहले स्थान पर है.ठीक उसी प्रकार जनता मुझे जीरादेई से अपना आशीर्वाद देकर अपना मुखिया बनाती है तो जीरादेई पंचायत प्रखंड का स्मार्ट पंचायत होगा. उन्होने यह भी बताया की धरातल पर विकाश करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होंगी. इस बार वोटकटवा लोगो को पंचायत की जनता मुहतोड़ जवाब देगी. मै अपने पिताजी के द्वारा बताये गये मार्गदर्शन पर चल कर अपने पंचायत का विकाश करूँगा. वही महिलाओ के लिए अपने पंचायत मे रोजगार के क्षेत्र मे प्राथमिकता दी जायेगी और युवाओं के लिए भी पंचायत स्तर पर सभी योजनाओं को लाभ दिए जायेगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.