April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

19वीं सदी के महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के जन्मदाता ,अछूतों उद्धारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वी पुण्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया

दिनांक28नवंबर2021, ज्योतिराव फुले परिषद ,वैशाली के तत्वाधान में भगवानपुर प्रखंड के रतनपुरा ग्राम स्थित श्री उपेंद्र भगत के निवास स्थान पर 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, नारी शिक्षा के जन्मदाता ,अछूतों उद्धारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 131 वी पुण्य स्मृति समारोह का आयोजन किया गया । समारोह की अध्यक्षता भगवानपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री दीप नारायण भगत एवं संचालन शिक्षाविद श्री दिलीप कुमार भगत ने की । इस अवसर पर ज्योतिराव फुले परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार मालाकार ,संगठन मंत्री चूलहाई प्रसाद भक्त, प्रमोद कुमार सैनी, राजू कुमार ,राज किशोर भगत ,कुंदन मालाकार सहित दर्जनों नवयुवक एवं अभिभावक उपस्थित थे। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं के बीच कलम एवं चॉकलेट वितरित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.