March 4, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जनता का आशीर्वाद से मौका मिलते हो बहेगी विकाश की गंगा:-धर्म शिला देवी रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

जनता का आशीर्वाद से मौका मिलते हो बहेगी विकाश की गंगा:-धर्म शिला देवी

 

रिपोर्ट:-आदित्य कुमार सिंह

जीरादेई(सीवान):- प्रखंड मे प्रत्याशिओं द्वारा धुआधार जनसम्पर्क किया जा रहा है .वही जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत से निवर्तमान मुखिया प्रत्याशी धर्मशीला देवी ने बुधवार को छोटका मांझा, हरपुर, सजना गाँव मे अपने समर्थको के साथ जनसम्पर्क किया और मतदाताओं से 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव मे बढ़ चढ़ कर वोटिंग करने की अपील किया. उन्होने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा की इस बार जनता का आशीर्वाद मिलते ही विकाश की गंगा अपने पंचायत के सभी गाँव मे बहेगी. लूट खसोट करने वाले को पंचायत की जनता मुहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने यह भी बताया हमारा कार्यकाल वर्ष 2016 से 2021 रहा जिसमे मैंने अपने क्षेत्रओ जो भी कार्य किये है वो पंचायत की जनता बहुत ही भली भाती जानती है और जितने भी अभी तक अधूरे काम है उस काम को बहुत ही जल्दी से निपटारा किया जायेगा. जनता का इस बार भी आशीर्वाद मिला तो अपने पंचायत क्षेत्र मे विकाश की गंगा बहा दूंगी . वही महिलाओ, युवाओं के लिए अपने पंचायत मे रोजगार के क्षेत्र मे प्राथमिकता दी जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.