April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हज़रत महमूद शाह के 16वीं उर्स के मौके पर चांदसराय पंचायत में चादरपोशी कार्यक्रम हुआ आयोजित,/ रिपोर्ट नसीम रब्बानी

हज़रत महमूद शाह के 16वीं उर्स के मौके पर चांदसराय पंचायत में चादरपोशी कार्यक्रम हुआ आयोजित,
वैशाली ,जंदाहा:-07/12/2021
बाबा हज़रत महमूद शाह रहमतुल्लाह अलेह नक्सवंदिया के 16वीं उर्स के मौके पर जंदाहा के चांदसराय पंचायत हाट स्थित मजार पर चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित हुआ।हजरत मोहम्मद शाह के मजार पर चादर पोशी करते हुए फैजाने औलिया कॉन्फ्रेंस गद्दी नशीन मोहम्मद नूर आलम खां नक्शबंदी, पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बिपिन बिहारी राय, सरपंच राजु कुमार वर्मा, मो सलीम साहब ने पंचायत वासियों के लिए अमन और चैन के लिए दुआएं मांगे।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी, पंचायत समिति सदस्या पति धर्मेंद्र चौधरी, कांग्रेस नेता उत्तम ठाकुर, पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश राय, आनंद कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार चौधरी,मो निजाम, समाजसेवी मनीष कुमार, मो इदरीश, कृष्ण गोपाल सिंह, कालीचरण शर्मा, उमेश यादव, विकास कुमार यादव, सतनारायण राय, सतीश कुमार, समीर यादव, चंदन कुशवाहा के अलावा अन्य गणमान्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.