तीन लोगों की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने पर लोजपा(आर) सुप्रीमो सह जमुई सांसद चिराग पासवान परिजनों से मिलने तीसीऔता पहुंचे l वैशाली : पातेपुर के तीसीऔता थाना क्षेत्र के पदमौल, महथि एवं शुभंकरपुर टिकॉलि गांव में तीन दिन पूर्व हुए तीन लोगों की संदिग्ध मौत की जानकारी मिलने पर लोजपा(आर) सुप्रीमो सह जमुई सांसद चिराग पासवान परिजनों से मिलने तीसीऔता पहुंचे l

तीसीऔता थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन लोगों की संदिग्ध मौत के बाद गुरुवार को लोजपा(आर) सुप्रीमो चिराग पासवान मृतक के परिजनों से मिलकर हाल जानने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा l मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरसते हुए श्री पासवान ने कहा कि ए सी कार्यालय में बैठ कर शराब बंदी करने से बिहार में शराब बंदी सफल होने वाली नही है l बिहार में जगह जगह जहरीली शराब से लोगो की मौत हो रही और सुशासन बाबू की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री के पुलिस पदाधिकारी द्वारा जहरीली शराब से मौत होने के बाद मृतक के परिजनों को अपनी कुर्सी बचाने के लिए डराया और धमकाया जाता है l इससे स्पष्ट होता है कि मुख्यमंत्री खुद भी पुलिस कर्मियों के संरक्षण में शराब धंधे में संलिप्त हैl इस मौके पर पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रधान महासचिव संजय पासवान, संजय सिंह, मुख्य प्रवक्ता अशरफ अंसारी, ई.रविन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, संजय चौधरी, महिला सेल के प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, जिलाध्यक्ष गीता कुशवाहा, अंकित कुमार पासवान, पैक्स अध्यक्ष पति दिलीप सिंह, सनोज पासवान,मुखिया राजू चौधरी, सिपाही सहनी, विनोद सहनी, पैकस अधयक्ष अनिल सिंह, प्रह्लाद सिंह, समेत सैंकड़ो कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे l