January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

होली व शबे बरात त्योहार आपसी मिलत सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं। अनुमंडल पदाधिकारी

होली व शबे बरात त्योहार आपसी मिलत सद्भाव भाईचारे के साथ मनाएं। अनुमंडल पदाधिकारी

रिपोर्ट कलीम अशरफ

महनार वैशाली । महनार अनुमंडल क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली व शबे बरात त्योहारों को आपसी मिलत सद्भाव भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील अनुमंडल पदाधिकारी मनोज प्रियादर्शी ने महनार की जनता से की है इन्होंने कहा है कि महनार में दोनों त्योहारों को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर है त्योहारों को लेकर हर चौक चौराहे पर पुलिस बल दंडाधिकारी के साथ तैनात रहेगी और दारू शराब पर हर मुमकिन रोक है शत प्रतिशत रोक के लिए छापा मारकर कारवाई पुलिस करेगी पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं महनार में खाकी बाबा का उर्स है उस में मेला और अकीदत मंदो की आमदरफ्त पर कोविड 19के गाइड लाइन पर होगी उलंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। होली मिलन समारोह पर भी पाबंदी है दोनों त्योहारों को आपसी सदभाव प्रेम भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं कोई ऐसा काम नहीं करें जिससे किसी समुदायों के भावना पर ठेस पहुंचे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.