बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत का एक मामला प्रकाश में आया/ रिपोर्ट मो नसीम रब्बानी
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर डुमरी गांव में पूर्व में हुए एक हत्या के आरोप में एक अधेड़ को बिजली के खंभे में बांध कर पिटाई के बाद अधेड़ की मौत का एक मामला प्रकाश में आया है। मृतक उक्त गांव निवासी महेश्वर पासवान का 45 वर्षीय पुत्र सुखलाल पासवान है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात पातेपुर थाना क्षेत्र के मुर्तुजापुर डुमरी गांव में एक अधेड़ सुखलाल पासवान की गांव के लोगो द्वारा बिजली के खम्भे से बांध कर बेरहमी से पिटाई के बाद हुई मौत से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगो के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अधेड़ को मरणासन्न स्थिति में लेकर पातेपुर पीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया था पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत की सूचना पुलिस ने परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम ही अधेड़ सुखलाल पासवान पंजाब से घर लौटा था।देर शाम घर के बगल के ही अशोक पासवान, सुबोध पासवान, दिलबहार पासवान, रमन कुमार रामबहादुर पासवान एवं उसके घर के सदस्यों द्वारा मिलकर बिजली के खम्भे से बांध कर बेरहमी से पिटाई कर दी। सुखलाल के पिटाई का कारण स्थानीय लोगो ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व पंजाब में ही रह रहे उसी गांव के रामबहादुर पासवान के पुत्र दीपक पासवान की हत्या हो गई थी। जिस युवक की हत्या का आरोप सुखलाल पासवान पर लगा था। दीपक की हत्या से आक्रोशित दीपक के परिजनों द्वारा सुखलाल को पंचायत के लिए गांव बुलाया गया था। सुखलाल घर पहुंच कर पंचायत के लिए लोगो को इकट्ठा होने की सूचना देने के लिए गांव में गया था जहां मृतक दीपक के परिजनों ने सुखलाल को बिजली के खंभे से बांध कर बेरहमी से पिटाई कर दी।पिटाई से सुखलाल की स्थिति मरणासन्न होने पर आरोपियों ने इसकी सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित आवेदन नही दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
