April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ में टीकाकरण जारी अस्पताल प्रशासन के द्वारा 3634 लोगों को कोविड रोधी टीके दिए गए

महुआ में टीकाकरण जारी अस्पताल प्रशासन के द्वारा 3634 लोगों को कोविड रोधी टीके दिए गए
महुआ। नवनीत मुमार
महुआ में बुधवार को अस्पताल प्रशासन के द्वारा 3634 लोगों को कोविड रोधी टीके दिए गए। इसके लिए यहां 30 टीमें काम कर रही है। प्रतिदिन यहां टीकाकरण हो रहा है। टीकाकर्मी घर-घर जाकर लोगों को ओमीक्रोन से बचाव को लेकर टीकाकरण कर रहे हैं।
यहां स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 3634 लोगों को कोविड-19 दी टीके लगाए गए। जिसमें 291 लोगों को फर्स्ट डोज और 3343 लोगों को सेकंड डोज के टीके लगाए गए। उन्होंने बताया कि लाख परेशानियों और दिक्कतों के बावजूद टीकाकर्मी घर-घर जाकर छूटे लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। इस बीच वे खेत खलिहान से लेकर घर के किचन तक पहुंच कर टीकाकरण कर रहे हैं।

 

गोलीबारी के बाद पैक्स अध्यक्ष के परिजन दहशत में
महुआ।
गोलीबारी के बाद पैक्स अध्यक्ष के परिजन दहशत में है। वह डर के मारे घर से नहीं निकल रहे हैं। बुधवार को भी उन्हें धमकी दी गई। जिससे वे घर में रहे।
महुआ के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक कुमार यादव पर दो बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी। जब वे अपने पैक्स भवन पर बैठे थे। इस बीच दो बाइक पर चार की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने गोलीबारी की। यहां पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया था। घटना के बाद पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव ने दो नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना से लोगों में रोष है। लोगों ने इस गोलीबारी की घटना जितनी निंदा की। पैक्स अध्यक्ष के परिजन डरे सहमे है और वह पदाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.