May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नगर पंचायत के व्यवहार से क्षिन्न व्यवसायियों में दिखा रोष, प्रशासन का रवेया को देख आंदोलन को दी चेतावनी

नगर पंचायत के व्यवहार से क्षिन्न व्यवसायियों में दिखा रोष, प्रशासन का रवेया को देख आंदोलन को दी चेतावनी
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर पंचायत के द्वारा दुकानदारों पर की गई ज्यादती को लेकर गुस्साए व्यवसायियों ने थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी बातों को रखा। इस दौरान उन्होंने उन पर हो रहे अत्याचार को लेकर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
यहां बुधवार को महुआ के व्यवसायियों और दुकानदारों ने थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष के समक्ष अपनी दर्द को रखा। व्यवसायी और दुकानदारों का कहना था कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उनके दुकान का ग्रिल, सटर, दीवार आदि तोड़ दिए गए। जिससे भारी नुकसान हुई है। कई दुकानदारों के सटर और ग्रिल टूट जाने से उनकी दुकान की रक्षा अब भगवान भरोसे रह गई है। उनका यह भी कहना था कि नगर परिषद द्वारा मात्र दो दिनों काही समय दिया गया था। इसके कारण लोग अपने गुमटीओ, एस्बेस्टसनूमा दुकानों को नहीं हटा पाए। इस बीच उन गरीब दुकानदारों पर जेसीबी चला कर उनके रोजी-रोटी को छीन लिया गया। गरीब दुकानदारों के गुमटी जेसीबी से कुचल दिए गए। थाने पर पहुंचे दुकानदार अरुण गुप्ता, प्रेम चौधरी, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, बबलू चौधरी, अभिषेक जायसवाल आदि ने थानाध्यक्ष से दुकानदारों के दर्द और उनकी समस्याओं को रखा मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष जवाहर राय वाह नगर पार्षद अभिषेक जायसवाल ने भी दुकानदारों पर हुई ज्यादती का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अंचल कार्यालय के द्वारा पहले सीमांकन कराना चाहिए। उसके बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर स्थल खाली करने का निर्देश देना चाहिए था। जबकि बहुत कम समय में प्रशासन के द्वारा गरीब दुकानदारों के जीवन पर जेसीबी चला दिया गया। इधर बबलू चौधरी ने बताया कि थानाध्यक्ष कृष्णानंद झा द्वारा बताया गया कि अब आगे से ऐसा नहीं होगा। पुनः नय सिरे से सिमांकन कर अतिक्रमण को हटाने का काम होगा। मालूम हो कि बीते मंगलवार को महुआ में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। गोला रोड, अनुमंडल कार्यालय रोड, गांधी चौक और पातेपुर रोड के कुछ दूर तक जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान कई दुकानों के सटर टूट गए थे। लाखों रुपए से बनी नाला को भी तितर-बितर कर दिया गया था।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.