May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

क्षेत्र में फैली मक्खी के आतंक से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। /मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।

वैशाली ; पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर गांव स्थित डी के लेयर हैचरी के संचालन से पूरे क्षेत्र में फैली मक्खी के आतंक से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बीडीओ तथा सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मिली जानकारी के अनुसार पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के बाजितपुर कुशाही गांव में संचालित हैचरी के कारण पूरे क्षेत्र में मक्खी के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान है। क्षेत्र के बाजितपुर कर्तार, कुशाही, नीरपुर, चकवैरिसाल आदि लगभग आधा दर्जन गांव के लोगो को हैचरी से निकलने वाली दुर्गंध तथा फैल रहे मक्खी के कारण होने वाली परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकवैरिसाल गांव में जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगो ने बीडीओ तथा सीओ के विरोध में नारेबाजी करते हुए हैचरी को तत्काल बंद करने अथवा कही अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है। स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि क्षेत्र में बड़ी बड़ी मक्खी का आतंक इस कदर बढ़ा हुआ है कि यहां के लोगो को भोजन करना भी मुश्किल हो गया है। लोग दिन में भी मच्छरदानी के अंदर बैठ कर भोजन करते है। जगह जगह अनगिनत मक्खी के बैठे रहने एवं भिनभिनाने के कारण लोगो का जीना हराम हो गया है। एवं यहां के लोग भयावह बीमारी से ग्रस्त हो रहें हैं। पुर्व मुखिया शुशील प्रसाद यादव, समाजसेवी अमित कुमार उर्फ टुन्ना राय, नरेश राय, जनार्धन ठाकुर, सेवक राय, नुनु ठाकुर, कमलेश राय, अजय कुमार, गौड़ी शंकर ठाकुर आदि दर्जनों लोगों ने सरकार एवं प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की एवं अविलंब हैचरी को बंद कराने की मांग की है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.