महुआ के कन्हौली दो घरों में चोरों ने दिया घटना का अंजाम, बंद घर होने और किसी के नहीं रहने के कारण चोरों ने आसानी से की चोरी महुआ। नवनीत कुमार महुआ थाना के कन्हौली में चोरों ने दो घरों में घुसकर कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने बंद कर का ताला तोड़कर कीमती सामान, आभूषण और नगदी चोरी कर ली। घटना की सूचना गुरुवार की सुबह जब भुक्तभोगी को बगलगीर द्वारा मिली तो वह सन्न रह गए। घर बंद होने और किसी के नहीं रहने के कारण चोरों ने एक-एक कमरे में घुसकर आसानी से चोरी की। चोरी कन्हौली मोड़ के पास धर्मेंद्र साह की पत्नी माया साह के घर में और शैलेश स्थान के पास सनोज पासवान के मकान से हुई। बताया गया कि दोनों परिवार बाहर गए हुए थे। इस बीच चोरों ने घटना का अंजाम दिया। इधर बताया गया की धर्मेंद्र साह अपनी पत्नी और अन्य सभी परिजन के साथ बीते एक सप्ताह पुत्र के यहां उत्तराखंड गए थे। इस बीच चोरों ने उनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घुस गए और चार कमरों को खंगाला। गोदरेज, ब्रीफकेस, बक्सा, दीवान पलंग आदि तोड़कर उसमें रखे गहने और रुपए चोरी कर लिए। इधर सूचना पर पटना गए धर्मेंद्र साह की मां घर पहुंची और टूटे बक्से, ब्रीफकेश, गोदरेज आदि को देख कर रोने लगी। उन्होंने बताया कि चोर उनके चार जोरा पायल, सिकरी, 50 हजार नगद ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पतोहू और पुत्र उत्तराखंड से आ रहे हैं। उनके आने पर ही पता चलेगा कि और कितनी की चोरी हुई है। इधर चारों कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। गोदरेज, अलमीरा आदि टूटे थे। उधर शैलेश स्थान के पास सनोज पासवान के घर का ताला तोड़कर चोर सारे सामान चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना भुक्तभोगी को दी। सूचना सुनकर सनोज पासवान और उनकी पत्नी हैरत में पड़ गए और वह घर के लिए चल दिए हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। इधर दोनों परिवार को आने का इंतजार लोग कर रहे थे। उनके आने पर ही चोरी का सही आकलन हो सकेगा। इधर चोरों के आतंक को देखकर लोगों में दहशत का माहौल है।