May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

किसान दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती । रिपोर्ट सुधीर मालाकार

किसान दिवस के रूप में मनी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 119वीं जयंती । रिपोर्ट सुधीर मालाकार
वैशाली(महुआ) राष्ट्रीय जनता दल महुआ प्रखंड इकाई के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा, अन्न उत्पादन के जनक चौधरी चरण सिंह की 119 वी जयंती समारोह किसान दिवस के रूप में आयोजित की गई । जयंती समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी ने की ।सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की । वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने जातिविहीन समाज का सपना देखा था। वह नौकरियों में गांवों के लिए 50 फीसदी आरक्षण चाहते थे। 
इस अवसर पर राजद जिला कोषाध्यक्ष अमरजीत जायसवाल ने कहा कि किसान के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की आज 119वीं जयंती है। किसानों की लड़ाई लड़ने वाले चौधरी चरण सिंह ईमानदारी और सादगी की मिसाल थे। 
महुआ प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम रब्बानी ने बताया कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 1902 को नूरपुर में हुआ था। अपने पिता चौधरी मीर सिंह को किसानी जीवन से उत्पन्न कष्टों के बीच जीते हुए देख बड़े हुए ।चौधरी चरण सिंह आगरा कालेज से बीएससी और मेरठ कालेज मेरठ से एलएलबी करने के पश्चात वकील के रूप में प्रैक्टिस करने लगे। 1929 में  उन्होंने गाजियाबाद में स्थानीय स्तर पर टाउन कांग्रेस कमेटी की स्थापना करके राजनीति में प्रवेश किया। था। चौधरी चरण सिंह का जीवन किसानों की दुर्दशा सुधारने तथा उनके भलाई के लिए समर्पित था। आज देश में किसानों के हकमारी हो रही है ।आज जो अन्न उपजाता है ,वही भूखे सोता है। आज किसानों के हित की चर्चा करने वाला बहुत ही कम ही लोग दिखते हैं। चौधरी चरण सिंह की श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी ,जब भारतवर्ष का किसान खुशहाल एवं समृद्ध होगा।
इस अवसर पर राजद कोषाध्यक्ष अमरजीत जयसवाल, रविन्द्र कुमार यादव,पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष चेहराकलां, भारत भूषण, राजद कार्यकर्ता चेहराकलां, भोला यादव,अमरेश कुमार, आलोक भंडारी, श्रीकांत यादव, रणविजय यादव, रौशन कुमार यादव, संजय यादव, मो खुर्सीद, पूर्व राजद महुआ नगर अध्यक्ष , रमेश साह, अरविंद पासवान, मुकेश पासवान, चन्दन कुमार सहित अन्य लोग उपास्थि थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.