May 13, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जागरूक रहकर करें अपने उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण- एसडीओ महनार।

जागरूक रहकर करें अपने उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण- एसडीओ महनार।

रिपोर्ट अशरफ वैशालवी
महनार वैशाली ।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर महनार अनुमंडल कार्यालय में उपभोक्ताओं को जागरूक करने एवं प्रत्येक व्यक्ति को उनके उपभोक्ता अधिकार से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं प्रबुद्ध जन को संबोधित करते हुए एसडीओ सुमित कुमार अरुण ने कहा कि हम सभी लोग उपभोक्ता हैं, व्यक्ति आम हो या खास सभी उपभोक्ता हैं और सभी लोगों को अपने उपभोक्ता अधिकार को संरक्षित रखने का भी अधिकार है।
इन्होंने कहा कि हमलोग जागरूक रहकर यह कर सकते हैं। आप कोई भी समान खरीदते हैं और वह समान निर्धारित गुणवत्ता पर खरा नहीं उतरता है तो उसके विरुद्ध आपको शिकायत करने का अधिकार है। आप अपनी शिकायत संबंधित एजेंसी या दुकानदार से कर सकते हैं। अगर वहां आपकी बात नहीं सुनी जाती तो इसके लिए कानूनी कार्रवाई के तहत जिला उपभोक्ता फोरम में आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के अधिकार को संरक्षित रखने वाला यह कानून आज ही के दिन वर्ष 1986 में लागू किया गया एवं इसके बाद इस कानून के प्रचार-प्रसार के लिए ही राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
दुकान से सामान खरीदें, उसका बिलिंग जरूर कराएं और बिल अपने पास रखें। उस बिल के आधार पर ही सामान की गुणवत्ता संबंधी शिकायत उपभोक्ता फोरम में दर्ज हो पाएगी। उन्होंने इसका दूसरा पहलू भी बताते हुए कहा कि जब आप बिलिंग कराते हैं तो वस्तु या सामान पर निर्धारित टैक्स सरकार को चला जाता है और उसी टैक्स से सरकार जनहित एवं विकास का कार्य करती है। इस प्रकार आप बिलिंग कराकर कहीं ना कहीं राज्य और राष्ट्र के विकास में अपना अप्रत्यक्ष योगदान कर रहे होते हैं।
बिल के आधार पर ही शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अगर बिल नही है तो फिर शिकायत नही करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि वैशाली जिले में उपभोक्ता फोरम सदर प्रखंड हाजीपुर के परिसर स्थित है कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं । कार्यक्रम में अपर एसडीओ राकेश रंजन , बिडीओ बसंत कुमार , सीओ रमेश प्रसाद सिंह समेत अन्य गणमान्य नागरिक , कर्मचारी मौजूद थे ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.