December 29, 2021

NR INDIA NEWS

News for all

बांका में दर्दनाक हादसा: गैंस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर अमित कुमार झा, रजौन/ बांका

बांका में दर्दनाक हादसा: गैंस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

अमित कुमार झा, रजौन/ बांका

 

बांका में दर्दनाक हादसा हुआ है। खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से करीब 5 बच्चों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि पांचों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे। मृत बच्चों की पहचान अंकुश, शिवानी, सीमा सोनी और अंशू के रुप में हुई है। सभी बच्चे घर में ही खेल रहे थे तभी गैस लिक होने की वजह से आग भड़क गयी और सारे बच्चे आग की चपेट में आ गये। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटना रजौन के राजावार गांव की है। जहां इस हादसे में घर के कुछ लोग भी घायल हो गये हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजावार गांव निवासी अशोक पासवान के घर पर उनकी पत्नी सरीता देवी खाना बना रही थी तभी गैस पाइप लिक होने लगा जिसकी वजह से सिलेडर में आग लग गयी। आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया जिससे घर में खेल रहे पांच बच्चों की दर्दनाक मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं खबर लिखे जाने तक जिले के डीएम सुहर्ष भगत और एसपी अरविंद कुमार गुप्ता घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके थे। वहीं पुलिस बल और फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.