April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रालोजपा ने रामचंद्र पासवान की मनायी जयंती

रालोजपा ने रामचंद्र पासवान की मनायी जयंती
महुआ नवनीत कुमार
दलित सेना के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद दलितों के मसीहा स्व रामचंद्र पासवान की जयंती वैशाली जिला अध्यक्ष रालोजपा श्री मनोज कुमार सिंह जी के नेतृत्व में मनायी गयी, जिला अध्यक्ष ने कहा स्व रामचंद्र पासवान गरीब गुरबा, दलित, पिछड़ों , अकलियतों तथा समाज के अभिवंचित वर्ग के लड़ाई जीवन पर्यन्त लड़ते रहे, उनको द्वारा छोरे गए अधूरे लड़ाई को हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरा करना होगा। जिला प्रवक्ता वैशाली रविन्द्र पासवान ने कहा कि रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री भारत सरकार माननीय श्री पशुपति कुमार पारस उनके लड़ाई को निरंतर जारी रखा है,इस लड़ाई में हम सभी कार्यकर्ताओं को कदम से कदम मिलाकर सहयोग करना चाहिए।
रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर लोकसभा सांसद श्री प्रिंस राज जी जिस प्रकार से ससक्त रूप में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं निश्चित रूप से पार्टी एक नई मुकाम को हासिल करेगी, और एक नया बिहार बनाने का सपना साकार होगा।
आज के इस जयंती समारोह में मुख्य रूप से वैशाली छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन , महुआ प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष श्री प्रमोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, छात्र रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत राघव , मनोज पासवान प्रखंड अध्यक्ष दलित सेना ,संजय दास, जगदीश पासवान,सुनील पासवान, राजीव सिंह कुशवाहा,विनोद महतो,विजय मुखर्जी, प्रणव मुखर्जी,आदित्य राज सहित अनिकेत भारद्वाज आदि ने तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.