April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नई दिशा परिवार का 26 वां स्थापना दिवस सह- सम्मान- समारोह संपन्न/ रिपोर्ट नसीम रब्बानी

नई दिशा परिवार का 26 वां स्थापना दिवस सह- सम्मान- समारोह संपन्न

पटना,05 जनवरी : जन चेतना एवं जन शिक्षा पर केंद्रित स्वयंसेवी संस्था नई दिशा परिवार का 26 वां स्थापना दिवस सह पटना साहिब कला महोत्सव 2022 पटना सिटी के गिरिराज उत्सव पैलेस में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान- समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण में सामाजिक सांस्कृतिक- संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कोरोना महामारी से आप डरे नहीं बल्कि उसे लड़ने की जरूरत है।

पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू ने नारी चेतना एवं जन शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के कार्यों की सराहना की। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने कहा कि किसी भी संस्था का 26 वर्षों तक लगातार सक्रिय रहकर कार्यरत रहना महत्वपूर्ण होता है। समारोह की अध्यक्षता श्री राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव व संचालन राजेश राज ने किया। इस अवसर पर सर्वश्री डॉक्टर (प्रोफेसर) आर०पी० सिंह, कमलनयन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शिवप्रसाद मोदी, राजेश राज ने अपने विचार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले 29 लोगों को शाल, प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विधानसभा अध्यक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

*बिहार शिक्षा रत्न सम्मान* से धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, ब्रजेश कुमार सिंह, हुस्न बानो, पंकज कुमार, विश्वजीत सर, मंजेश कुमार, अतुल कुमार, जी० एस० ठाकुर, नागेंद्र पंडित, मुकेश कुमार वर्मा, पंकज किशोर सिंह को सम्मानित किया गया।

*पटना साहिब कला रत्न सम्मान* से विभा सिन्हा, ओम प्रकाश, राधा सिन्हा, अभिलाषा सिन्हा, आशीष जॉनी, सुबोध नंदन सिन्हा, हर्षित मेहता(जॉनी), पापिया गांगुली, कृति सिंह, मौसम शर्मा नृत्य प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया।

*बिहार चिकित्सा रत्न सम्मान* से डॉक्टर (प्रोफेसर) आर०पी० सिंह, डॉक्टर अवधेश शर्मा, डॉक्टर रेशमा कुमारी, ओम प्रकाश वहीं *पटना साहिब समाजसेवा सामान* से
संजीव देवड़ा, रमेश कुमार मोदी, श्रीमती उर्मिला मिश्रा, प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया।

अतिथियों का स्वागत शिवप्रसाद मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर आनंद मोहन झा ने किया। इस अवसर पर संस्था के कलाकारों के द्वारा संगीत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 50 लोगों के बीच यह समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर रविंद्र कुमार, मोहित कुमार, अतीश कुमार, रितु कुमारी, कौशल राज, शिबू कुमार, उज्जवल राज, उजाला राज, देवेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, अनामिका, शशि ठाकुर, परितोष कुमार, अभिषेक कुमार, सन्नी आदि कार्यक्रम में सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.