उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्णपुरा का मना 63वा स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक, एमएलसी के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधि महुआ। नवनीत कुमार महुआ के रानीपोखर कर्णपुरा स्थित राम सुमारी देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का 63वां स्थापना दिवस पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीता। इस मौके पर विधायक, एमएलसी सहित विभिन्न प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। स्थापना दिवस के मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। यहां छात्रा शोभना श्रुति के मनमोहक भावनृत्य पर लोग तालियां बजाने को मजबूर हुए। शोभना द्वारा चल हट जा रे नटखट पलट कर मैं दूंगी तुझे तुझे गाली रे न समझो तुम मुझको अनारी रे गीत के भावनृत्य पर दर्शक एकाग्रचित्त होकर उसे सुनते रहे। नृत्य के बीच बीच में लोग उसे तालियां बजाकर हौसला अफजाई करते रहे। इसके अलावा अन्य छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम के जरिए लोगों का दिल जीता और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रंगारंग कार्यक्रम के अलावा एकांकी नाटक और प्रहसन भी विद्यार्थियों के द्वारा पेश किया गया, जिसे लोगों ने सराहा। यहां मानव चेतना से संबंधित कई कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा पेश किए गए। संस्कृत भाषा के उपलब्धता की जानकारी नाटक के जरिए छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। बाल चेतना से संबंधित भी कई नाटक प्रस्तुत किए गए। बाल विवाह एक अभिशाप पर छात्राओं द्वारा जागरूकता नाटक पेश किया गया। जिसे लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा: स्थापना दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित राजापाकर के कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा कि यहां ग्रामीण क्षेत्र में भी बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है जरूरत उन्हें तराशने की है अगर उन्हें मौका मिले तो वह अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं उन्होंने सुरूर क्षेत्र में और सरकारी विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति पेश करने पर स्कूल के क्रियाकलापों की सराहना की। मौके पर उपस्थित विधान पार्षद डॉ संजय कुमार सिंह ने अपने मद से स्कूल में बने भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा पेश किए गए कार्यक्रम से अभिभूत हुए। यहां पूर्वर्ती दर्जनों छात्रों को माला और पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला परिषद गुंजा देवी पूर्व पार्षद राजदेव राय के अलावा प्रो मिथिलेश कुमार सिंह, प्रो वेद प्रकाश पटेल, डॉ आलोक कुमार, कुमार सौरभ, वीरेंद्र कुमार दास, राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव, मुखिया गीता देवी, अशेश्वर शर्मा, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र झा, रविंद्र प्रसाद सिन्हा आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका शिक्षक अरविंद कुमार, अरुण, शारदा कुमारी आदि ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रचार्य क्षितिज कुमार उर्फ बबन मिश्रा व संचालन वीणा द्विवेदी ने किया। आगंतुकों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य उपेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।