April 23, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धोखाधड़ी के इस मामले में पीड़िता द्वारा पातेपुर थाने में उक्त युवक के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर थाना क्षेत्र के मौदह डीह गांव में एक युवक द्वारा विश्वास में लेकर बैंक का एटीएम बदलने के बाद खाते से 53 हजार रुपये निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। धोखाधड़ी के इस मामले में पीड़िता द्वारा पातेपुर थाने में उक्त युवक के विरुद्ध नामजद प्राथिमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


          इस संबंध में पीड़िता उक्त गांव निवासी कपिलदेव सिंह की पत्नी रीता देवी द्वारा पातेपुर थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार गांव के ही बीरेंद्र सिंह के पुत्र मदन कुमार सिंह द्वारा उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया के महुआ ब्रांच में खाता संख्या 467210110014818 खुलवाया गया है। खाता खुलवाने के उपरांत बैंक से ए टी एम कार्ड भी इश्यू कराया गया। बैंक का एटीएम कार्ड मिलने के बाद उक्त युवक द्वारा उसका पिन भी सेट कर दिया गया.।पीड़ित महिला के घर मे पुरुष के यहां नही रहने के कारण उक्त महिला को जब भी पैसे की जरूरत होती उक्त युवक के साथ ही बैंक अथवा एटीएम जाकर पैसे की निकासी करती थी। ग्रामीण युवक होने के कारण महिला का उक्त युवक पर विश्वास जम चुका था। बीते 17 नवंबर को महिला उक्त युवक के साथ जाकर खाते से एटीएम द्वारा 500 रुपये की निकासी करवाई था। उसी दौरान युवक धोखाधड़ी करते हुए अपना दूसरा एटीएम उक्त महिला को दे दिया। इधर महिला कार्ड तथा पैसा लेकर घर चली गई.।उधर उक्त युवक महिला का एटीएम लेकर चार बार मे कुल 53 हजार 5 सौ रुपये की निकासी कर ली। पैसे निकासी की जानकारी उक्त महिला को तब हुआ जब महिला 15 दिसंबर को उक्त युवक के साथ पैसे की निकासी करने के लिए बैंक शाखा चलने के लिए कहा गया तो युवक द्वारा यह दबाव बनाया जाने लगा कि एटीएम साथ लेकर चलो।महिला जब एटीएम कार्ड लेकर जब युवक के साथ गई तो उक्त युवक ने कहा कि यह मेरा कार्ड है उस दिन धोखे से मेरा कार्ड तुम्हारे पास चला गया था तथा तुम्हारा कार्ड मेरे पास है। जब दोनो पैसे की निकासी करने बैंक पहुंचे तो बैंक अधिकारियों द्वारा खाते में बैलेंस शून्य होने की जानकारी दी गई। बैंक अधिकारी द्वारा खाते में पैसे नही होने की बात की जानकारी मिलते ही महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला द्वारा जब बैंक के खाते से पैसे निकासी की जांच कराई गई तो पता चला कि उक्त खाते से एटीएम द्वारा चार किस्तों में कुल 53 हजार 5 सौ रुपये की निकासी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.