पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट। पातेपुर प्रखंड के गोविंदपुर बेला पंचायत अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में शिविर के तीसरे दिन15 से 18 वर्ष के कुल 110 किशोरों को कोविड19 का वैक्सीन दिया गया।
कोरोना के तीसरे लहर को लेकर स्वास्थय विभाग द्वारा 15 से 18 वर्ष के किशोरों के वैक्सिननेशन को लेकर काफी सक्रिय है। शुक्रवार को रा0 उ0म0वि0 गोविंदपुर बेला परिसर में किशोरों को वैक्सीन लगाने के लिए विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 110 किशोरों को कोविड-19 का प्रथम डोज दिया गया। इस दौरान वैक्सीन दे रहे पीएचसी के ए एन एम निर्मला कुमारी, सहायक मोहन कुमार, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य रमेश कुमार सिंह, शिक्षक रागनी कुमारी, संजय कुमार प्रसाद, मो0 रिजवान, पिंटू कुमार सिंह समेत तमाम विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।