तृतीय पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजसेवी कमल भगत , लोगो ने दी श्रद्धांजलि। रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।महुआ( वैशाली )प्रखंड क्षेत्र केपत्रकार , समाजसेवी सुधीर मालाकार के पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धा पूर्वक याद कर दी गई श्रद्धांजलि ।पुण्यस्मृति समारोह में श्रद्धांजलि देते हुए लोगों ने कहा कि कमल भगत जी का जीवन सादगी भरा था। अपने जीवन को होने हमेशा समाज के भलाई के लिए बिताया। उनकी हमेशा सोच रहा करती थी कि गांव में पिछड़े वंचित लोग जब शिक्षित होंगे तो उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा ।उन्हें संगीत से बड़ा लगाव था इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को भी प्रोत्साहन देकर उन्हें कला प्रदर्शित करने के लिए सहयोग किया करते थे ।उन्होंने अपनाआधा जीवन नौकरी पेशा में बिताया शेष जीवन को गांव में लोगों के बीच सादगी पूर्ण जीने का काम किया। श्रद्धांजलि देने वालों में धर्मेंद्र मालाकार, सुधीर मालाकार ,दयाल शरण मालाकार, विकास कुमार, आकाश कुमार, प्रेमशरण ,उत्सम बिट्टू, रामेश्वर भगत, पारसनाथ मालाकार, डॉ जयविंद मालाकार, धर्मजीत उर्फ सोनू, अमरेंद्र मालाकार, रश्मि प्रिया, प्रीति प्रीतम, स्वाति सलोनी ,आयुषी सलोनी ,प्रियांशु कुमार ,वैभव राज, सुधांशु कुमार, नितिन कुमार ,रतन मालाकार ,पशुपतिनाथ मालाकार, देवानंद मालाकार, ज्ञानती मालाकार ,जूली मालाकार, प्रेमलता ,स्नेह लता ,विजय नंदिनी, निशा कुमारी, सुहानी,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।