April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अनिकेत ग्रामीण फाउंडेशन के सदस्यों ने घूम-घूम कर गरीबों के बीच बांटी कम्बल।/रिपोर्ट सनोवर खान

अनिकेत ग्रामीण फाउंडेशन के सदस्यों ने घूम-घूम कर गरीबों के बीच बांटी कम्बल।

सनोवर खान की रिपोर्ट

पटना: कड़ाके की ठंड को देखते हुए अनिकेत ग्रामीण फाउंडेशन ने ठिठुर रहे गरीबों को अनिकेत ग्रामीण फाउंडेशन के तरफ से रात में कमल का वितरण किया गया। फाउंडेशन की सचिव श्रीमती मेघना कुमारी ने अदालतगंज, गांधी मैदान, एग्जिबिशन रोड, के सड़क के किनारे रात में घूम-घूम कर कम्बल का वितरण किया। इस दौरान सड़क के किनारे सो रहे गरीब, निसहाय, एकल महिला दिव्यांग लोगो तथा रिक्शा ठेला चालकों के बीच ठंड से बचाव के रूप में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी खिल उठी। फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है वस्त्र का वितरण करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के बीच वितरण करने के लिए 75 कंबल उपलब्ध करवाया गया है।
जिसमें पचास कंबल का वितरण किया जा चुका है और शेष कमल का वितरण किया जाएगा अनिकेत ग्रामीण फाउंडेशन के अध्यक्ष ने बताया कि ठंड से ठिठुर रहे वास्तविक गरीबों की पहचान रात के समय ही हो पाती है इसलिए रात में घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष श्रीमती सविता देवी, उपाध्यक्ष श्रीमती विधोतमा कुमारी, व्यवस्थापक कुमारी सपना, मनीष कुमार, प्रेम प्रसाद साह, रितु कुमारी, कृष्णा कुमार, संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.