April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर द्वारा मध निषेध एवं कोविड-19 से संबंधित जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

आदर्श चेतना सेवा संस्थान, हाजीपुर द्वारा मध निषेध एवं कोविड-19 से संबंधित जन जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति।
जिला जनसंपर्क कार्यालय, मुजफ्फरपुर एवं जिला पदाधिकारी मुजफ्फरपुर से प्राप्त आदेश के आलोक में आदर्श चेतना सेवा संस्थान , हाजीपुर के कलाकारों द्वारा साहेबगंज प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य 06 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मध निषेध एवं कोविड-19 की जानकारी दी जा रही है। कलाकारों ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर तेजी से आ रही है, जिसे हम ओमीकोरोन के नाम से जानते हैं । ऐसे समय में हमें सावधान रहने की जरूरत है। बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करें । सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें । साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जिन्होंने अभी तक कोविड का वैक्सीन नहीं लिया है वे निश्चित रूप से वैक्सीन ले लें। साथ ही 15 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए भी कोविड टीकाकरण शुरू किया गया है । वे भी निश्चित रूप से कोविड-19 टीका अवश्य लें। साथ ही 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र वाले व्यक्ति को दूसरे टीके के ठीक 3 महीने बाद तीसरा टीका लगाने की सलाह दी गई। अगर इन्हें ब्लड प्रेशर ,शुगर ,मोटापा, सांस की तकलीफ है या अन्य कोई बीमारी है तो दूसरे टीके के 9 महीने बाद तीसरा टीका लगवाएं। इसके साथ ही कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से बताया कि नशा पान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। आज के समय में पूरे बिहार में आए दिन नशा से लगातार मौत हो रही है। हमें यह संकल्प लेनी चाहिए कि स्वयं नशा नहीं करेंगे एवं दूसरों को भी नशा करने से मना करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी साहेबगंज के नेतृत्व में प्रखण्ड मुख्यालय सहित विभिन्न सात पंचायतों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करने वाले कलाकारों में रवि शंकर पासवान ,रामाकांत भगत, लालबाबू भगत , प्रमोद कुमार प्रवीण, पिंकी कुमारी ,चंदा कुमारी, बालेश्वर राय, निर्मला देवी, अनिल कुमार एवं रंजीत कुमार प्रमुख है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.