April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में बुधवार को 200 वृद्धजनों के बीच कंबल, टोपी और गर्म कपड़े का वितरण किया गया/रिपोर्ट नसीम रब्बानी

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में 200 वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण

जरूरतमंद लोगों की मदद बेहद जरूरी, मिलती है सुखद अनूभूति : अर्चना जैन

जरूतमंद लोगों की मदद में रोटरी चाणक्या की भूमिका सराहनीय : डा. नम्रता आनंद

पटना, 12 जनवरी : भारतीय संस्कृति की गौरव गाथा को पूरे विश्व में फैलाने वाले युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन रोटरी चाणक्या के सौजन्य से कुरथौल पंचायत स्थित दीदी जी फाउंडेशन के संस्कारशाला में बुधवार को 200 वृद्धजनों के बीच कंबल, टोपी और गर्म कपड़े का वितरण किया गया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया और उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर रोटरी चाणक्या की अध्यक्ष अर्चना जैन ने कहा कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाया जाना बेहद जरूरी है। वृद्धजनों को कंबल, टोपी और कपड़े देकर मन में सुखद अनूभूति हो रही है। मौके पर उपस्थित रोटेरियन नीना मोटानी ने भी अपने हाथों से बुजुर्गों को कंबल, टोपी और गर्म कपड़े दिये। उन्होंने संस्कारशाला में वहां के बच्चियों के लिए एक वेंडिंग मशीन लगाने की बात की। कार्यक्रम की संयोजिका रोटेरियन नम्रता आनंद ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि लोगों के बीच अधिक से अधिक मदद पहुंचायी जा सके। रोटेरियन मंजू पारीक जी समाज सेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं।

उन्होंने कहा की समाज सेवा का जज्बा यदि इंसान के अंदर हो तब वह किसी भी मुश्किल का सामना कर सेवा कर ही लेता है। हम तन-मन धन सभी तरह से समाज की सेवा कर सकते है। आज कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। एक तो मौत का तांडव सभी के चेहरे पर दहशत बनकर फैला है, वैसे में कपकपाती ठंड। यदि कोरोना से बच गए तो यह ठंड इंसान को लेकर चला जाएगा। हमारे प्रयास से हजारों लोगों की जान बच सकती है तो यह नेक प्रयास हम सभी को करना चाहिए। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने समाज के जरूरतमंदों की जरूरतों को पूरा करने का लगातार प्रयास किया है।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित डा. नम्रता आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस देश के उन युवाओं को समर्पित एक खास दिन है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह भी है। इसी दिन विश्‍व प्रसिद्ध व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद का जन्‍म हुआ था। उनकी जयंती को देश हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने कहा स्वामी विवेकानंद एक प्रभावशाली व्यक्तित्व रहे हैं जो दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रेरणा थे।स्वामी विवेकानंद ने सोए हुए समाज को जगाया और उनमें ऊर्जा का संचार किया। स्वामी विवेकानंद ने कहा था उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक मंजिल प्राप्त न हो जाए।

इस अवसर पर रोटरी चाणक्य के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष बंका, श्रवण कुमार, पूर्व सचिव संदीप चौधरी, सचिव अभिषेक अपूर्व, रोटेरियन अश्वनी गुप्ता, तृषा, सोनल, मंजू पारीक, नीना मोटानी, अर्चना जैन, अभिषेक अपूर्व, डॉ नम्रता आनंद उपस्थित थी, जिन्होंने मानवता की मिसाल पेश की की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.