April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महिला के पर्स से उड़ाए 20,000 /रिपोर्ट नवनीत कुमार

महिला के पर्स से उड़ाए 20,000
बाजार के बच्चन शर्मा स्मारक के पास तिलकुट और लाई खरीदने के दौरान दिया घटना का अंजाम
महुआ। नवनीत कुमार
महुआ नगर परिषद के भरे बाजार में एक महिला के पर्श से उचक्के ने 20 हजार उड़ा लिए। यह घटना तब घटी जब महिला महुआ बच्चन शर्मा स्मारक के पास तिलकुट और लाई की खरीदारी कर रही थी। इस बीच उसके पर्स के चेन खोल कर नोट के गड्डी निकाल कर चलते बने।
इधर जब महिला ने दुकानदार को रुपए देने के लिए पर्स खोलना चाहा तो उनके चेन खुले थे यह देखकर सन्न रह गई। जब उन्होंने पर्स को ढूंढा तो उससे पैसे गायब थे। यह खबर आपकी तरह फैली और देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच गस्ती पुलिस भी पहुंची और महिला से रुपए चोरी होने की विभिन्न जानकारी हासिल की। भुक्तभोगी महिला राजकुमारी देवी महुआ थाना के गद्दोपुर निवासी सुरेंद्र दास की पत्नी बताई गई है। महिला राजकुमारी देवी ने बताया कि वह पटना से महुआ आई थी। पर्स में 20,000 रखे थे। उसने यहां गांधी स्मारक चौक पर तिलकुट और लाई की खरीदारी करने लगी। हाट का दिन होने से बाजार भीड़ भाड़ होने कारण उचक्के ने पर्स के चेन खोल कर रुपए निकाल लिए। इधर पीएचसी में भी जेब काटते एक महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला को लोगों ने पुलिस को हवाले किया जिसके पास से रुपए कुछ रुपए भी बरामद हुए हैं। हालांकि रुपए किसके थे यह पुलिस जानकारी कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला पॉकेटमार की टीम बाजार में पहुंची और विभिन्न जगहों पर रुपय चोरी की घटना का अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.