April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने दी बुधनी कुंवर को श्रद्धांजलि/रेपोर्ट सुधीर मालाकार

पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने दी बुधनी कुंवर को श्रद्धांजलि । रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
महुआ ( वैशाली ) प्रखंड क्षेत्र के मालपुर सिंघाड़ा गांव निवासी पत्रकार अभिषेक कुमार की दादी बुधनी कुँवर के निधन पर सोमवार को उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया । वक्ताओं ने कहा कि जीवन का यही अंतिम सत्य है, जिसे हर जीवो को एक न एक दिन इस मुकाम पर पहुंचना पड़ता है। संसार नश्वर है, यहां से कोई इंसान कुछ भी लेकर नहीं जा सकता लेकिन उसके किए हुए कर्म लोगों की दिलों दिमाग में हमेशा बनी रहती है। बुधनी कुंवर धर्म परायण धार्मिक महिला थी , जिन्होंने सात्विक विचार रखकर अपने परिवार, समाज की भलाई की हमेशा चिंतन की ।ऐसे महान आत्मा को ईश्वर सद्गति प्रदान करें लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर लोजपा नेता संजय सिंह , गोविन्दपुर के पूर्व मुखिया विजय राय, सतेंद्र चौधरी, आमोद शुक्ला, सुरेश कुमार शुक्ला, सोनू कुमार, विवेक कुमार, मुकेश सिंह, अमरनाथ शुक्ला, अमन, चिट्टू, पत्रकार सुनील कुमार, राजेश मिश्रा, सुधीर कुमार, सुधीर मालाकार, विपिन कुमार शराफत खान टंटू कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.