April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पुलिस ने पातेपुर थाने में आवेदन देकर 21 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।/मो एहतेशाम पप्पू

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के वस्ती खोआजपुर गांव में हुए रंजीत राय की अपराधियो द्वारा गोली मारकर हत्या के छह दिन बाद हुए इलाज के दौरान मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम के दौरान पुलिस वैन पर हमला मामले में बलीगांव थाने की पुलिस ने पातेपुर थाने में आवेदन देकर 21 नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में बलीगांव थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक दुधेश्वर शर्मा द्वारा दिये गए लिखित आवेदन के अनुसार बीते 16 जनवरी को इलाज के दौरान हुए वस्ती खोआजपुर गांव निवासी रंजीत राय की बाइक सवार अपराधियो द्वारा गोली मारकर घायल करने के छह दिन बाद इलाज के दौरान हुई मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा महुआ ताजपुर मार्ग को बहुआरा शिव मंदिर के समीप बीच सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया था। सड़क जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे बलीगांव थाने की पुलिस पर सड़क जाम कर रहे लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर बबाल काटा था.।इस दौरान सड़क जाम कर रहे सैंकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने बलीगांव थाने के पुलिस वैन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में बलीगांव थाने के पुलिस अवर निरीक्षक दुधेश्वर शर्मा ने सड़क जाम कर रहे उपद्रवियों की पहचान कर वस्ती खोआजपुर गांव निवासी पीयूष कुमार उर्फ प्रिंस, कमलदेव राय, उपेंद्र राय, मनोज कुमार राय, नीतीश कुमार, चंदन कुमार, मनोज राय, रामबाबू राय, उपेंद्र राय, मुकेश कुमार समेत कुल 21 नामजद तथा लगभग 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथिमिकी दर्ज कराई है। पातेपुर पुलिस इस मामले में उक्त उपद्रवियों के विरुद्ध सड़क जाम करने, सरकारी काम मे बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करने,पुलिस पर पथराव करने तथा सरकारी पुलिस वैन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथिमिकी दर्ज करते हुए प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.