26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अस्तित्व में आया”-ललन
– देश का संविधान 2 साल 11 महीने और 17 दिन में तैयार किया गया था
– 26 जनवरी 1950को भारत पूर्ण गणराज्य बना– रिपोर्ट नसीम रब्बानी
हाजीपुर : (बिहार) जहां भारत देश अंग्रेजी की गुलामी से 15 अगस्त 1947 कोआजाद हो गया था , लेकिन जब 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान अस्तित्व में आया तब भारत को अपनी ताकत का एहसास हुआ। देश का संविधान 2 साल 11 महीने और 17 दिन में तैयार किया गया था। इस संविधान को बनाने एवं लागू कराने में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महान योगदान रहा है, इसी दिन को पूरा भारत गणतंत्र दिवस के रूप में मनाता है।भारत में गणतंत्र दिवस का इतिहास में काफी महत्व है ,क्योंकि यह हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के प्रत्येक संघर्षों के बारे में बताता है। यह उक्त बातें हाजीपुर नगर के अंबेडकर कॉलोनी के प्रांगण में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम के द्वारा , झंडातोलन करने के उपरांत अपने संबोधन में कही।अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं दलित पैंथर के संयुक्त तत्वाधान में हाजीपुर नगर के अंबेडकर कॉलोनी के प्रांगण में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को झंडा तोलन कर , काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं बच्चे एवं स्थानीय लोग एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान बच्चों के द्वारा जन गण मन अधिनायक जय हे राष्ट्रगान को गाकर तिरंगा झंडा को सलामी दी गई। तथा सभी के बीच जिलेबी और मिठाई का वितरण किया गया। झंडा तोलन के उपरांत संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लल्लन के नेतृत्व में अंबेडकर भवन में अवस्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे भारतीय संविधान अमर रहे आदि नारे बुलंद की गई । तथा संविधान की रक्षा लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया गया। इस दौरान दलित पैंथर बिहार वैशाली जिला के अध्यक्ष सुनील रविदास एवं जिला महासचिव सुनील पासवान ने संयुक्त रूप से बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में बाबा साहब का योगदान अतुलनीय है । भारत को एक आजाद देश बनाने के लिए देश के महान योद्धाओं ने अंग्रेजो के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ी अपने देश के लिए हम उनके समर्पण को कभी नहीं भूल सकते हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव अरुण राम प्रदेश दलित पैंथर बिहार के प्रदेश सचिव राम पुकार चौधरी, प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र कुमार ,चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी, मुख्य संरक्षक महेंद्र पासवान, रतन कुमार ,विकास मित्र रामू कुमार, सागर सत्यदेव रवि कुमार, राजेंद्र राम ,राजू राम, रवि कुमार, राहुल कुमार, राकेश राम ,लीलावती देवी, जगिया देवी, चिंता देवी, अनीता देवी, आदि समेत अनेकों लोगों ने भारतीय तिरंगा को सलामी दी।