January 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

205 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का हुआ वितरण/राहुल गुप्ता

205 गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का हुआ वितरण


हाजीपुर/चौथी वाणी।चेहराकलां प्रखंड के मंसूरपुर हलैया पंचायत के मुखिया शंभुशरण राय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने दरवाजे पर गरीब, असहाय लोगों के बीच 205 कंबलों का वितरण किया।वहीं पंचायत निधि से चयनित पांच गरीब असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमुद रंजन ने सुनिता देवी, गुलपरी देवी, अमिना खातून, लालो देवी, लक्ष्मण राय की बीच किया। जबकि अन्य कंबलों का वितरण कटहरा ओपी अध्यक्ष फेराज हुसैन, मुखिया ब्रह्मदेव राय, शंभुशरण राय, शाकिब अनवर, सरपंच महताब आलम, नवल कुमार, उपमुखिया मो हसनैन, समाजसेवी मनोज राय, रामसागर भगत, राज कुमार राजू, प्रेम सहनी, राजनरायन राय, अशोक कुमार, कौशल कुमार के द्वारा वितरण किया गया।इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य अखिलेश पासवान, बोला राय, मच्छु शर्मा, संजीत पासवान, सतीश कुमार, बलिराम दास, जितेन्द्र कुमार, रविचंद्र राय, सुबोध कुमार राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.